पंजाब में नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ होंगे दो- दो उपमुख्यमंत्री


पंजाब कांग्रेस में सियासी खींचतान को विराम लगते हुए कल चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान किया गया था।  चन्नी आज यानि की सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 58 वर्षीय चरणजीत सिंह चन्नी के साथ दो उपमुख्यमंत्री भी सोमवार को एक समारोह में पद और गोपनीयता  की शपथ लेंगे। 

इस समाहरोह में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के शामिल होने की भी पूरी संभावना है। पार्टी सूत्रों के अनुसार दो उपमुख्यमंत्री में से एक जाट सिख होगा और दूसरा हिंदू समुदाय से हो सकता है। जानकारी के मुताबिक मौजूदा कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और ब्रह्म सिंह मोहिंद्रा को उपमुख्यमंत्री के पदों के लिए मंजूरी दे दी गई है।

latest news in hindi, हिंदी समाचार, हिंदी खबरें, देश की खबर, आज की ताजा खबर

चंडीगढ़ के पूर्व सांसद और एआईसीसीसी के कोषाध्यक्ष पवन बंसल ने एक ट्वीट में रंधावा और मोहिंद्रा को मुख्यमंत्री के डिप्टी के रूप में नियुक्त करने की पुष्टि की।

बंसल ने ट्वीट किया, "चरनजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री और ब्रह्म सिंह मोहिंद्रा और सुखजिंदर को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर हार्दिक बधाई। श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में पंजाब की सेवा में उनकी शानदार सफलता के लिए शुभकामनाएं।"

राज्य पार्टी प्रभारी हरीश रावत ने रविवार को मीडिया से कहा, "मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि श्री चरणजीत सिंह चन्नी को सर्वसम्मति से पंजाब कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है।" नया मुख्यमंत्री और उनका अपेक्षित नया मंत्रिमंडल पंजाब में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले आया है।

शपथ ग्रहण समारोह से पहले मनोनीत मुख्यमंत्री ने सोमवार सुबह अपने गृह क्षेत्र चमकौर साहिब स्थित गुरुद्वारा कटालगढ़ साहिब में मत्था टेका। चन्नी के साथ उनका परिवार भी था।

रूपनगर जिले के चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र से तीन बार के विधायक, चन्नी 2012 में कांग्रेस में शामिल हुए थे और निवर्तमान कैबिनेट में तकनीकी शिक्षा, औद्योगिक प्रशिक्षण, रोजगार सृजन और पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के विभागों को संभाल रहे थे।

Latest news in hindi, हिंदी समाचार, हिंदी खबरें, देश की खबर, आज की ताजा खबर

इस बीच पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री चन्नी के ऐलान के साथ भी पार्टी के भीतर सियासी खींचतान खत्म नहीं हुई है। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर रावत के बयान को लेकर सवाल उठाया।

उन्होंने ट्वीट किया, "मुख्यमंत्री के रूप में श्री चरनजीत चन्नी के शपथ ग्रहण के दिन, श्री रावत का यह बयान कि चुनाव सिद्धू के तहत लड़े जाएंगे, चौंकाने वाला है। इससे सीएम के अधिकार को कमजोर करने की संभावना है," निवर्तमान मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रविवार को चन्नी को बधाई देते हुए कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी को मेरी शुभकामनाएं। मुझे उम्मीद है कि वह पंजाब के सीमावर्ती राज्य को सुरक्षित रखने और सीमा पार से बढ़ते सुरक्षा खतरे से हमारे लोगों की रक्षा करने में सक्षम हैं।

इन सभी घटनाओं के मुख्या कारण नवजोत सिंह सिद्धू और अमरिंदर सिंह के बीच की राजनीतिक दूरियां हैं। पंजाब कांग्रेस में दोनों कद्दावर नेताओं के बीच की तनातनी से पार्टी की छवि को नुक्सान हो रहा था और विधायक पीएलसी  की बैठक की मांग कर रहे थे। इसके बाद बैठक से ठीक पहले अमरिंदर सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया और कहा की वह बेहद अपमानजना महसूस कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

World Hypertension Day 2022: इस दिन है ‘वर्ल्ड ‘हाइपरटेंशन’ डे’, जानिए लक्षण से लेकर सबकुछ

Bihar Politics: बिहार में सियासी हलचल! मुकेश साहनी मंत्री पद से बर्खास्त

बेटियों को फेलोशिप से लेकर फैकेल्टी के लिए UGC लाने जा रहा है यह नई योजनाएं