संदेश

नवंबर, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पूर्वोत्तर राज्यों में स्कूल Drop-Out Rate को कम करेगा केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय

चित्र
  नई दिल्ली: भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में स्कूल ड्रॉप-आउट (Drop-Out Rate) दरों को कम करने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ( Union Ministry of Education ) इन राज्यों के शिक्षा विभागों के साथ मिलकर विशेष पहल करेगा। इसका उद्देश्य यह है कि पूर्वोत्तर के राज्य शिक्षा के क्षेत्र में देश के बाकी राज्यों के मुकाबले पीछे न रह जाएं। शिक्षा के क्षेत्र में की जा रही इस प्रकार की अनेक नई शुरुआतओं के मद्देनजर दो दिवसीय नॉर्थ ईस्ट एजुकेशन कॉन्क्लेव (North East Education Conclave) का आयोजन किया गया है। 20 और 21 नवंबर को इस कॉन्क्लेव में सभी उत्तर पूर्वी राज्यों के शिक्षा मंत्री शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने इस आयोजन की अध्यक्षता की। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह सम्मेलन सीखने के परिदृश्य को मजबूत करता है और शिक्षा को और अधिक जीवंत बनाएगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन में तेजी लाना, हमारे शिक्षकों और संस्थानों की क्षमता का निर्माण करना और भविष्य के लिए तैयार भारत बनाना एक सामूहिक जिम्मेदारी है। इसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान के साथ-साथ

CM योगी ने सोनम किन्नर को UP Transgender Welfare Board का प्रमुख नियुक्त किया

चित्र
  लखनऊ: योगी आदित्यनाथ सरकार ( Yogi Adityanath Government) ने नवगठित उत्तर प्रदेश ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में सोनम किन्नर (Sonam Kinnar) को नियुक्त किया है। यह पद राज्य मंत्री के समकक्ष होता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोर्ड के अध्यक्ष हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर इस साल की शुरूआत में बोर्ड का गठन किया गया था। सोनम, जो पहले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सदस्य थीं, अगस्त में  वो BJP में शामिल हो गईं थी। उन्होंने अपना वर्तमान पद प्राप्त करने के बाद, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को 'शाप' दिया कि वह कभी सत्ता में नहीं लौटेंगे और भाजपा बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा ने उन्हें मौका दिया तो वह 2022 का विधानसभा चुनाव यादव के खिलाफ लड़ना चाहेंगी ताकि उनकी हार सुनिश्चित हो सके। भाजपा को राज्य में लगभग 5 लाख मजबूत किन्नर समुदाय का समर्थन प्राप्त होगा। सोनम ने 2014 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन असफल रही थीं।